वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए वक्री शुक्र आर्थिक मामलों में सकारात्मक अवसर लेकर आ सकते हैं। रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं और आय बढ़ाने के नए रास्ते सामने आ सकते हैं। व्यापार करने वालों को पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण रखना फायदेमंद रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र की वक्री चाल करियर और आर्थिक स्थिति में बदलाव का संकेत दे सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या काम का अवसर मिल सकता है। कारोबार में भी नए सौदे मिलने की संभावना बन सकती है। परिवार और सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह अवधि धन लाभ और नए अवसरों के लिहाज से शुभ मानी जा रही है। लंबे समय से अटके आर्थिक काम आगे बढ़ सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में नए लोगों से संपर्क लाभदायक हो सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा।

0 comments:
Post a Comment