साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में लगभग सभी लोग किसी ना किसी से प्रेम ज़रूर करते हैं। लेकिन इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो प्यार में पागल हो जाते हैं तथा वो अपने पार्टनर के बिना एक पल भी नहीं रह पाते हैं और जब उनका पार्टनर उनसे दूर हो जाता हैं तो वो लोग खुद पर काबू नहीं रख पाते हैं तथा रोने और तड़पने लगते हैं। मेडिकल साइंस में ऐसे लोग को बीमार माना जाता हैं। आज इसी संदर्भ में मेडिकल साइंस के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे उस बीमारी के बारे में जिस बीमारी की बजह से कुछ लोग प्यार में पागल हो जाते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की इस बीमारी के कारण प्यार में पागल हो जाते हैं लोग।
ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर, अमेरिकी हेल्थ वेबसाइट हेल्थलाइन पर प्रकाशित एक खबर के अनुसार वैसे लोग जो ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर नामक बीमारी से ग्रसित होते हैं वो लोग किसी के प्यार में पागल हो जाते हैं तथा उसके बिना एक पल भी नहीं रह पाते हैं। ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर के कारण इंसान का दिमाग किसी एक शख्स के बारे में सोचने लगता हैं तथा उस पर अपना अधिकार और हक़ जताने लगता हैं। साथ हीं साथ वो इंसान अगर जीवन से चला जाएँ तो इंसान खुद पर काबू नहीं रख पाता हैं और कोई गलत कदम उठा लेता हैं। डॉक्टरों का कहना हैं की यह एक साइकोलॉजिकल कंडीसन होता हैं जो दिमाग के कंट्रोल को समाप्त कर देता हैं।
ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर के लक्षण, डॉक्टरों के अनुसार असाधारण आकर्षण इस बीमारी का पहला लक्षण होता हैं। इसके बाद इंसान जिसे प्यार करता हैं उसको देखे बिना रह नहीं पाता हैं तथा उसके लिए सभी रिश्तों को भूल जाता हैं तथा अपने प्यार को हीं पूरी दुनिया समझने लगता हैं। इतना हीं नहीं अगर कोई उसका प्यार स्वीकार ना करें तो वो इंसान पागलों जैसा व्यवहार करने लगता हैं तथा खुद की भावनाओं पर काबू नहीं रख पाता हैं। ऐसे लोग ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर नामक बीमारी के शिकार होते हैं।
ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर के उपचार, पेशे से साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर शिखा कहती हैं की प्यार में पागल होना एक मानसिक समस्या होता हैं। इस समस्या के कारण लोग धीरे धीरे ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर नामक बीमारी के शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए किसी साइकाइट्रिक का सहारा ले सकते हैं। साथ हीं साथ ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपने दिमाग को बीजी रखने की कोशिश करें तथा अपने दिमाग को आराम करने ना दें। इतना हीं नहीं आप अपना सारा समय दोस्तों के साथ या परिवार वालों के साथ बिताएं। इतना हीं नहीं इस समस्या से बचने के लिए आप क्रिकेट, फुटबॉल, शतरंज जैसे खेलों का सहारा ले सकते हैं। इससे आपका दिमाग उस इंसान को सोचना धीरे धीरे कम कर देगा। जिसकी वजह से दिमाग में ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर की समस्या उत्पन हुआ हैं।
0 comments:
Post a Comment