साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो शाकाहारी भोजन करते हैं। उन लोगों ऐसे पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए। जिससे उनका शरीर सेहतमंद रह सके तथा उनके शरीर को ज़रूरी विटामिन और मिनरल मिल सके। आज इसी संदर्भ में मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के सेवन के बारे में जिन चीजों का सेवन शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों के लिए अमृत के समान होता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की शाकाहारी लोग ज़रूर करें इन 4 चीजों का सेवन, शरीर रहेगा सेहतमंद।
अंकुरित अनाज का सेवन, मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार वैसे लोग जो शाकाहारी भोजन करते हैं। उन लोगों को अंकुरित अनाज का सेवन ज़रूर करना चाहिए। क्यों की शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों के शरीर में प्रोटीन और फोलिक एसिड की कमी ज्यादा होती हैं। इसके सेवन से शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों में ये कमी दूर हो जाती हैं और उनका शरीर सेहतमंद रहता हैं। क्यों की अंकुरित अनाज में प्रोटीन, कैल्शियम, मेग्नेशियम के साथ साथ फोलिक एसिड की प्रचुर मात्रा पायी जाती हैं जो इंसान के शरीर के लिए लाभदायक होती हैं।
गुड़ और चना का सेवन, शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों को प्रतिदिन सुबह में गुड़ और चना का सेवन करना चाहिए। क्यों की गुड़ और चना में आयरन के साथ साथ कुछ ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसके सेवन से इंसान का शरीर का शरीर सेहतमंद रहता हैं तथा शरीर के कोशिकाओं में रक्त की गतिशीलता अच्छी बनी रहती हैं। इतना हीं नहीं गुड़ और चना के सेवन से इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूत हो जाता हैं। इसलिए शाकाहारी लोग सुबह की डाइट में गुड़ चना का सेवन ज़रूर करें।
हरी सब्जियों का सेवन, मेडिकल साइंस के अनुसार हरी सब्जियों का सेवन शाकाहारी लोगों के लिए अमृत के समान होता हैं। क्यों की हरी सब्जियों में कैल्शियम, आयरन, जिंक, पोटेशियम के साथ साथ सभी प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक छमता को मजबूत बनाते हैं। इससे इंसान का शरीर सेहतमंद रहता हैं तथा शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। इतना हीं नहीं हरी सब्जियों के सेवन से शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होती हैं तथा दिमाग का मेमोरी पावर भी तेज़ होता हैं।
ड्राई फ़ूड का सेवन, शाकाहारी लोगों के लिए ड्राई फ़ूड का सेवन सबसे ज़रूरी होता हैं। क्यों की ड्राई फ़ूड के सेवन से इंसान के शरीर को सभी ज़रूरी पोषक तत्वों की पूर्ति होती हैं तथा इंसान का शरीर स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करता हैं। ड्राई फ़ूड में आप काजू, बादाम, किसमिस, अखरोट, खजूर आदि का सेवन कर सकते हैं। इन ड्राई फ़ूड को सबसे अच्छा ड्राई फ़ूड माना जाता हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, हीमोग्लोबिन, जिंक और विटामिन की मात्रा अधिक होती हैं जो शरीर को सेहतमंद रखता हैं।
0 comments:
Post a Comment