राशिफल 13 जनवरी: देखें आज की सबसे सटीक भविष्यवाणी

शास्त्रों की बात करें तो नवग्रहों की चाल आज उतर पश्चिम दिशा की ओर चक्र लगा रहा हैं। जिसके असर से कुछ राशियों की कुंडली में सूर्य और मंगल मजबूत नजर आ रहा हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे 13 जनवरी के राशिफल के बारे में की आपकी राशि क्या कहती हैं। साथ हीं साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की ग्रहों के संयोग से आज आपके भाग्य में कौन कौन से परिवर्तन हो सकते हैं तथा आपका दिन आज कैसा रहने वाला हैं। तो आइये देखें आज की सबसे सटीक भविष्यवाणी। 

मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व से बनी मेष, सिंह और धनु राशि की कुंडली में आज सूर्य और मंगल दोनों मजबूत नजर आ रहे हैं जो इस राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता हैं। इन्हे आज अपने कामों में सफलता मिल सकती हैं और इनके जीवन में किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता हैं। मेष, सिंह और धनु राशि के प्रेम प्रेमिका आज डेट पर आ सकते हैं और एक यादगार पल सेलिब्रेट कर सकते हैं। ग्रहों का संयोग शुभ रहने के कारण इनका आर्थिक पछ भी आज मजबूत रहेगा तथा बिजनेस और व्यापार में इन्हे कामयाबी हासिल होगी। आज आप सूर्य देव की आराधना करें। 

वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व से बनी इन राशियों के लिए आज का दिन मिला जुला रह सकता हैं। सूर्य और मंगल मजबूत होने के कारण इन्हे रोज़ी रोज़गार के साथ साथ नौकरी पेशा में सफलता मिल सकती हैं। इस राशि के बेरोजगार लोग अपने लिए किसी नए रोज़गार की तलाश में सफल हो सकते हैं। लेकिन चन्द्रमा की स्थिति अशुभ होने के कारण परिवार में मतभेद हो सकता हैं तथा रिश्तों में दरार आ सकती हैं। वृष, कन्या और मकर राशि के जातक आज अपने क्रोध पर काबू रखें और कोई भी काम शांति से करें। आज आपका भविष्यफल आपके अनुकूल रहेगा। आज आप भगवान कृष्ण की आराधना करें। 

मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व से बनी मिथुन, तुला और कुंभ राशि का भविष्यफल आज इनके अनुकूल रहने वाला हैं। इस राशि के जातक आज जो भी कार्य करेंगे उसमे इन्हे कामयाबी मिल सकती हैं और इनके घरों का वातावरण भी खुशहाल रह सकता हैं। सूर्य और मंगल मजबूत होने के कारण इस राशि के लोग आज किसी को प्रेम प्रस्ताव दे सकते हैं। जिसमे इन्हे कामयाबी भी मिल सकती हैं। कर्ज मुक्त होने से मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातक खुद को तनाव मुक्त महसूस कर सकते हैं तथा जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते हैं। आज आप शनि देव की आराधना करें। 

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व से बनी कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों पर आज भगवान विष्णु की कृपा हो सकती हैं और उनकी कृपा से आज का भविष्यफल इनके लिए खुशहाल रह सकता हैं। इतना हीं नहीं इस राशि के जातक आज किसी बिजनेस के काम से बाहर जा सकते हैं और इन्हे धन लाभ भी हो सकता हैं। कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातक आज अपने पैसों को किसी बिमा में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन इनके लिए अनुकूल हैं। सूर्य और मंगल मजबूत होने के कारण इनके जीवन में धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप श्री हरी विष्णु की आराधना करें।    


0 comments:

Post a Comment