साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में लोग खाना खाने के बाद कई तरह के ऐसे काम करने लगते हैं। जिसका प्रभाव इंसान के सेहत पर पड़ता हैं और इंसान धीरे धीरे कई सारे खतरनाक बीमारियों का शिकार हो जाता हैं। आज इसी संदर्भ में मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम अगर आप खाना खाने के बाद करते हैं तो इससे आप बीमार पड़ सकते हैं तथा आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति कमजोर हो सकती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की खाना खाने के बाद अगर करते हैं ये 4 काम, तो हो सकते हैं बीमारियों के शिकार।
1.मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद नहाने चले जाते हैं तो ये आपके लिए खतरनाक हो सकता हैं। क्यों की खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से शरीर में पेट के चारों ओर रक्त का संचार अचानक से बढ़ जाता हैं। जिसका असर पाचन तंत्र पर पड़ता हैं। इससे इंसान का पाचन तंत्र धीरे धीरे ख़राब होने लगता हैं तथा खाना सही तरीकों को डाइजेस्ट नहीं हो पाता हैं। जिसके कारण इंसान के शरीर में कई तरह की बीमारियों का जन्म होने लगता हैं। इसलिए खाना खाने के बाद भूलकर भी नहाने न जाएँ। ये आपके सेहत के लिए अच्छा होगा।
2 .खाना खाने के बाद तुरंत चाय पीना सबसे खतरनाक माना जाता हैं। ऐसा करने से इंसान का शरीर कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाता हैं। क्यों की चाय में उच्च अम्लीयता के साथ साथ टैनिन की मात्रा मौजूद होती हैं जो पाचन तंत्र को प्रभावित करती हैं। इससे इंसान के पेट में गैस की समस्या उत्पन हो जाती हैं तथा शरीर का इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता हैं। इतना हीं नहीं ऐसा करने से शरीर में रक्त की गतिशीलता में कमी आती हैं और इंसान थका थका और ऊर्जाहीन महसूस करता हैं। इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद चाय का सेवन भूल कर भी ना करें।
3 .आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो खाना खाने के बाद तुरंत सो जाते हैं जो इंसान के सेहत के लिए अच्छा नहीं होता हैं। खाना खाने के तुरंत बाद सोने से आंतों में संक्रमण होने का चांस बढ़ जाता हैं। साथ हीं साथ पेट में गैस की समस्या भी बनी रहती हैं। इतना हीं नहीं अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं तो इससे सबसे ज्यादा शरीर का तंत्रिका तंत्र प्रभावित होता हैं और शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती हैं तथा इंसान कई सारे बीमारियों का शिकार हो जाता हैं। इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी ना सोएं।
4 .मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता हैं। लेकिन अगर आप खाना खाने के बाद सिगरेट पीते हैं तो ये उससे भी ज्यादा हानिकारक हो जाता हैं। खाना खाने के बाद सिगरेट पीने से सिगरेट में मौजूद निकोटिन पाचन तंत्र में जा कर खाये हुए भोजन को विषाक्त कर देता हैं। जिसका असर इंसान के सेहत को प्रभावित करता हैं। इससे इंसान के शरीर में कई सारे बीमारियों का जन्म होने लगता हैं तथा शरीर में रोग प्रतिरोधक छमता भी कमजोर हो जाती हैं। इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट का सेवन ना करें।
0 comments:
Post a Comment