शास्त्रों की बात करें तो हर इंसान के जीवन में एक समय आता हैं जब इंसान किसी ना किसी से शादी करने का फैसला लेता हैं। लेकिन इंसान के मन में इस बात की चिंता बनी रहती हैं की किस राशि के लोगों के साथ शादी करना उनके लिए अच्छा होगा। जिससे वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहे तथा रिश्तों में कभी भी अनबन की समस्या उत्पन ना हो। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे उन राशियों के जोड़ियों के बारे में जिन राशियों की जोड़ियाँ शादी के लिए सबसे परफेक्ट होती हैं तथा इन जोड़ियों के बीच सच्चा और पवित्र प्रेम संबंध होता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की शादी के लिए परफेक्ट साबित होती हैं इन राशियों की जोड़ी।
मेष राशि के जातक, अगर आप मेष राशि के जातक हैं तो आप सिंह, धनु और वृश्चिक राशि के जातक से शादी करें। इन राशियों की जोड़ियाँ शादी के लिए सबसे परफेक्ट होती हैं। इनके बीच सच्चा और पवित्र प्रेम संबंध का निर्माण होता हैं तथा इनके वैवाहिक जीवन में कभी भी अनबन की समस्या उत्पन नहीं होती हैं। इन राशियों के बीच ग्रहों का संयोग अच्छा होता हैं जिससे वैवाहिक जीवन में खुश और शांति बनी रहती हैं।
वृष राशि के जातक, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृष राशि के जातक को कर्क, मीन और कन्या राशि के जातक से शादी करनी चाहिए। क्यों की ग्रहों का संयोग इन राशियों के बीच एक मजबूत बंधन का निर्माण करता हैं। जिससे वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं तथा प्रेम संबंध भी सदैव मजबूत रहते हैं।
मिथुन राशि के जातक, अगर आप मिथुन राशि के जातक हैं तो आप सिंह, तुला और मिथुन राशि के जातक से हीं शादी करें। क्यों की इन राशियों की जोड़ियां शादी के लिए सबसे प्रवेश होती हैं। नवग्रहों की चाल इन राशियों के जोड़ियों के जीवन में प्रीति योग का निर्माण करता हैं। जिससे वैवाहिक जीवन में प्यार और रोमांस की कोई कमी नहीं होती हैं और रिश्ता भी मजबूत रहता हैं।
कर्क राशि के जातक, अगर आप कर्क राशि के जातक हैं तो आप कर्क, वृश्चिक, कन्या और वृष राशि के लोगों से शादी करें। क्यों की इन राशियों के जोड़ियों के बीच सभी गुण एक दूसरे में मेल खाते हैं। जिससे वैवाहिक जीवन में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होती हैं और इनका प्रेम संबंध भी दिन प्रतिदिन बढ़ता रहता हैं। घरों में सुख और समृद्धि कायम रहती हैं।
सिंह राशि के जातक, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप सिंह राशि के जातक हैं तो आप धनु, तुला, मेष और सिंह राशि के जातक से शादी करें। क्यों की इन राशियों के बीच विवाह के अच्छे संयोग बनते हैं। जिससे वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहती हैं तथा इनका प्रेम संबंध भी सच्चा और पवित्र होता हैं। इन राशियों की जोड़ियाँ अटूट मानी जाती हैं।
कन्या राशि के जातक, अगर आप कन्या राशि के जातक हैं तो आप कर्क, वृश्चिक और मकर राशि के जातक से शादी करें ये आपके वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा होता हैं। इन राशियों के जोड़ियों के बीच अच्छा तालमेल बना रहता हैं। जिससे वैवाहिक जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आती हैं और प्रेम संबंधों में गहराई बनी रहती हैं। इन राशियों की जोड़ी सच्चे प्रेम के लिए जानी जाती हैं।
तुला राशि के जातक, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप तुला राशि के जातक हैं तो आप सिंह, कुंभ, मेष और तुला राशि के जातक से शादी करें। इन राशियों का वैवाहिक जीवन अच्छा होता हैं और नवग्रहों की चाल भी इनके वैवाहिक जीवन में अच्छा संयोग बनाता हैं। जिससे रिश्तों में मजबूती बनी रहती हैं और प्यार की कभी कमी नहीं होती हैं।
वृश्चिक राशि के जातक, अगर आप वृश्चिक राशि के जातक हैं तो आप कर्क, मकर, वृष और वृश्चिक राशि के जातक से शादी करें। आपकी जोड़ी परफेक्ट रहेगी तथा आपके रिलेशनशिप में प्यार और पैसों की कोई कमी नहीं होती हैं। क्यों की इन राशियों के जोड़ियों पर सूर्य और मंगल का प्रभाव सबसे अच्छा होता हैं जो इनके रिश्तों को मजबूती प्रदान करता हैं।
धनु राशि के जातक, अगर आप धनु राशि के जातक हैं तो आप कुंभ, सिंह और मेष राशि के जातक से शादी कर सकते हैं। इन राशियों की जोड़ियाँ परफेक्ट होती हैं। इनके वैवाहिक जीवन में शुक्र और चंद्र का प्रभाव सदैव बना रहता हैं जिससे रिलेशनशिप में कभी भी अनबन की स्थिति उत्पन नहीं होती हैं और ये लोग एक दूसरों को दिलों जान से प्रेम करते है।
मकर राशि के जातक, अगर आप मकर राशि के जातक हैं तो आप मीन, वृश्चिक और कन्या राशि के जातक से शादी करें। इन राशियों के बीच गुण एक दूसरे से मेल खाते हैं। जिससे वैवाहिक जीवन में प्यार और रोमांस बना रहता हैं तथा रिश्तों में कभी भी मतभेद नहीं होती हैं। इतना हीं नहीं इन राशियों के बीच सच्चा और पवित्र प्रेम संबंध होता हैं।
कुंभ राशि के जातक, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि के जातक को धनु, तुला और मेष राशि के जातक से शादी करनी चाहिए। इससे जीवन में राज योग का निर्माण होता हैं तथा प्रेम संबंधों में भी मजबूती बनी रहती हैं। इन राशियों की जोड़ियाँ लाखों में एक मानी जाती हैं। क्यों की इन जोड़ियों का गुण एक दूसरे से सबसे ज्यादा मेल खाता हैं।
मीन राशि के जातक, अगर आप मीन राशि के जातक हैं तो आप वृश्चिक, वृष और कर्क राशि के जातक से शादी करें। क्यों की ग्रहों का संयोग इन राशियों के जोड़ियों के बीच एक उत्तम विवाह योग का निर्माण करता हैं। जिससे वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहती हैं। इन जोड़ियों के बीच एक सच्चा रिलेशनशिप का निर्माण होता हैं जो अटूट माना जाता हैं।
0 comments:
Post a Comment