हेल्थ डेस्क: आज के भाग दौड़ की जिंदगी में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके शरीर में खून की कमी हैं। इस खून की कमी के कारण इंसान के शरीर में थकान की समस्या बनी रहती हैं तथा शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के सेवन के बारे में जिस चीजों के सेवन से शरीर में उत्पन खून की कमी की समस्या को दूर कर सकते हैं और अपने शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो करें इन 4 चीजों का सेवन।
चुकंदर का सेवन, खून की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर का सेवन सबसे लाभदायक माना जाता हैं। क्यों की चुकंदर में कई तरह के विटामिन के साथ साथ हिमोग्लोबिन और आयरन की मात्रा सबसे अधिक पायी जाती हैं जो शरीर में उत्पन खून की कमी को दूर कर देती हैं और इंसान का शरीर स्वस्थ और सेहतमंद हो जाता हैं। इसलिए अगर आपके शरीर में खून की कमी हैं तो आप प्रतिदिन चुकंदर का सेवन करें। आप चाहे तो चुकंदर का जूस भी पी सकते हैं। ये आपके शरीर में रक्त की गतिशीलता बढ़ा देगा और इससे आपका शरीर फीट रहेगा।
अंकुरित अनाज का सेवन, दरअसल अंकुरित अनाज में विटामिन B, आयरन, मेग्नीशियन, जिंक और हिमोग्लोबिन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो इंसान के शरीर में खून की कमी को दूर करती हैं। इसके सेवन से इंसान का शरीर स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त हो जाता हैं। साथ ही साथ शरीर में रोग प्रतिरोधक छमता में वृद्धि होती हैं। जिसके कारण इंसान का ब्लड प्रेशर संतुलित रहता हैं। इसलिए अगर आपको खून की कमी हैं तो आप सुबह में प्रतिदिन अंकुरित अनाज का सेवन करें। इससे खून की कमी दूर हो जाएगी तथा शरीर को बहुत फायदा होगा।
पालक का सेवन, शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आप प्रतिदिन पालक का सेवन करें। क्यों की पालक में ज़रूरी पोषक तत्वों के साथ साथ आयरन और फोलिक एसिड की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। जो शरीर में खून की कमी को दूर करती हैं। इससे इंसान का शरीर स्वस्थ रहता हैं तथा शरीर में रक्त की गतिशीलता भी अच्छी बनी रहती हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को खून की कमी हैं तो आप पालक के जूस का सेवन करें या इसका उपयोग सब्जियों के साथ भी कर सकते है। ये हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता हैं।
अंजीर का सेवन, दरअसल अंजीर में आयरन और हिमोग्लोबिन का भण्डार पाया जाता हैं जो शरीर में खून की कमी हो दूर करने में सहायक होता हैं। अगर आपके शरीर में खून की कमी हैं तो आप नियमित रूप से प्रतिदिन सुबह में अंजीर का सेवन करें। इसके सेवन से खून की कमी दूर हो जाएगी तथा शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत हो जायेगा। जिसके कारण आपका शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा तथा शरीर में बीमारी होने के चांस कम जायेंगे। आप अंजीर को रात में पानी में भिंगों कर सुबह के उसका सेवन करें। आपके लिए बहुत फादेमंद साबित होगा।
0 comments:
Post a Comment