हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें नींद ना आने की बीमारी हैं। जिससे उन्हें रातों में अच्छी नींद नहीं आती हैं और दिन भार शरीर में आलस की समस्या बनी रहती हैं तथा शरीर थका थका और ऊर्जाहीन महसूस करता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के सेवन के बारे में जिन चीजों का सेवन अगर सोने से पहले करते हैं तो इससे गहरी नींद आती हैं और सुबह में शरीर स्वस्थ और ऊर्जामान महसूस करता हैं। साथ ही साथ इंसान को नींद संबंधित बीमारी होने का खतरा कम होता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की सोने से पहले करें इन 4 चीजों का सेवन, आएगी गहरी नींद।
दूध का सेवन, रात्रि में सोने से पहले अगर आप हल्का दूध का सेवन करते हैं तो इससे अच्छी और गहरी नींद आएगी। साथ ही साथ सुबह में आपका शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा। इतना ही नहीं सोने से पहले दूध का सेवन करने से नींद संबंधित बीमारी होने खतरा कम जाता हैं और शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता हैं। क्यों की दूध में कई तरह के विटामिन के साथ साथ कैल्शियम की मात्रा मौजूद होती हैं जो ब्रेन के न्यूरोट्रांसमीटर को मजबूत करती हैं। इससे दिमाग का स्ट्रेस कम जाता हैं तथा पाचन तंत्र भी ठीक तरीकों से काम करता हैं। इसलिए अगर आप रात में अच्छी नींद लेना चाहते हैं तो आप दूध का सेवन जरूर करें।
गुनगुने पानी का सेवन, अगर आपको रात्रि में नींद न आने की समस्या हैं और आप गहरी नींद नहीं सो पाते हैं तो आप सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र सही तरीकों से काम करेगा और शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होगा। इससे आप का खाना पेट में सही तरीकों से पच जायेगा और दिमाग में उत्पन होने वाले स्ट्रेस भी समाप्त हो जायेंगे। इसके बाद आपको गहरी नींद आएगी और शरीर भी स्वस्थ रहेगा। इसलिए सोने से पहले गुनगुने पानी का सेवन जरूर करें।
बादाम का सेवन, दरअसल बादाम में एसिडिक गुण होने के साथ साथ एंटीक ऑक्सीडेंटिक गुण भी होते हैं। जो दिमाग के स्ट्रेस को ख़त्म करने में सहायक होते हैं। साथ ही साथ इसके सेवन से शरीर का पाचन तंत्र भी मजबूत होता हैं। इससे इंसान को अच्छी नींद आती हैं और नींद संबंधित बीमारी होने के चांस भी कम जाते हैं। लेकिन याद रखें की सोने से पहले ज्यादा मात्रा में बादाम का सेवन ना करें। आप चाहे तो दूध के साथ भी बादाम का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका स्वास्थ भी अच्छा रहेगा और शरीर में थकान की समस्या भी नहीं होगी।
ग्रीन टी का सेवन, सोने से कुछ देर पहले आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। ग्रीन टी में टैनिन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो शरीर के थकान को मिटाने का काम करती हैं। इससे इंसान के दिमाग में पाए जाने वाले स्ट्रेस समाप्त हो जाते हैं और फिर गहरी नींद आती हैं। इतना ही नहीं इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता हैं और शरीर में रक्त की गतिशीलता भी अच्छी रहती हैं। इसलिए अगर आपको नींद ना आने की समस्या हैं तो आप रात्रि में सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इससे स्वास्थ भी अच्छा रहेगा और नींद संबंधित बीमारी होने के चांस भी कम जायेंगे।
0 comments:
Post a Comment