जानें शादी के बाद हनीमून पर जाना क्यों है ज़रूरी

आज के वर्तमान समय में बहुत सारे कपल ऐसे हैं जो शादी के बाद हनीमून पर जाते हैं। लेकिन कुछ कपल ऐसे भी हैं जो शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाते हैं। लेकिन मनोविज्ञान की बात करें तो शादी के बाद हनीमून पर जाना रिलेशनशिप के लिए अच्छा होता हैं। आज इसी संदर्भ में मनोविज्ञान के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की आखिर क्या कारण हैं की शादी के बाद हनीमून पर जाना ज़रूरी होता हैं। साथ हीं साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की हनीमून पर जानें से वैवाहिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की शादी के बाद हनीमून पर जाना क्यों है ज़रूरी। 

1 .मनोविज्ञान की बात करें तो शादी के बाद हनीमून पर जाना कपल के लिए ज़रूरी होता हैं। क्यों की शादी से पहले महिला और पुरुष एक दूसरे की भावनाओं से अनजान होते हैं। उन्हें एक दूसरे के बारे में कुछ भी पता नहीं होता हैं। इसलिए जब वो लोग शादी के बाद हनीमून पर जाते हैं तो एक दूसरे की भवताओं को समझने की कोशिश करते हैं तथा एक दूसरे की पसंद नापसंद के बारे में भी जान लेते हैं। जिससे उनके वैवाहिक जीवन की शुरूआत सही तरीकों से होती हैं और उनका रिलेशनशिप भी मजबूत होता हैं। 

2 .शादी हर इंसान के जीवन का सबसे यादगार लम्हा होता हैं। इस यादगार लम्हे को हर कपल सेलिब्रेट करना चाहते हैं। इसलिए हनीमून पर जाना सबसे ज़रूरी होता हैं। मनोविज्ञान की बात करें तो शादी के तुरंत बाद हनीमून पर जाने से रिलेशनशिप में प्यार और रोमांस की शुरूआती अच्छे तरीकों से होती हैं तथा महिला और पुरुष भावनात्मक रूप से एक दूसरे के करीब आते हैं। जिससे उनके रिश्ते मजबूत होते हैं तथा वैवाहिक जीवन की शुरूआत कुछ यादगार लम्हों से होती हैं। इसलिए हर कपल को शादी के बाद हनीमून पर जाना चाहिए। 

3 .मनोविज्ञान के अनुसार शादी के तुरंत बात हनीमून पर जाने से कपल के मन में एक दूसरे के प्रति इज़्ज़त और सम्मान बढ़ जाता हैं। इतना हीं नहीं हनीमून पर कपल एक दूसरे के परिवार और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से चर्चा कर पाते हैं। साथ हीं साथ उनका आने वाला भविष्य कैसा होगा वो लोग एक दूसरे से इनके बारे में बात कर सकते। इससे वैवाहिक जीवन में अनबन होने की सम्भावना कम जाती हैं तथा परिवार के लोगों के साथ अच्छा वातावरण कायम रहता हैं। 

4 .वैवाहिक जीवन में फिजकल रिलेशन का होना बहुत ज़रूरी होता हैं। क्यों की इसके द्वारा हीं इंसान अपने आने वाले भविष्य की कल्पना कर सकता हैं। मनोविज्ञान की बात करें तो शादी के तुरंत बाद फिजकल रिलेशन के लिए रोमांटिक माहौल का होना बहुत ज़रूरी होता हैं। इसलिए हर कपल को शादी के बाद हनीमून पर जाना चाहिए ताकि वो एक दूसरे शारीरिक और मानसिक तरीकों से समझ सके तथा उन दोनों के बीच एक सच्चे प्रेम संबंध का जन्म हो सके और वैवाहिक जीवन ख़ुशियों से भरा रह सकें। इसलिए अगर आपकी नई नई शादी हुयी हैं या होने वाली हैं तो आप हनीमून पर ज़रूर जाएँ। 


0 comments:

Post a Comment