माँ बनना चाहती हैं तो न करें इन 4 चीजों का सेवन, जानें वजह

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो शादी के कुछ दिनों के बाद लगभग सभी महिलाएं माँ बनने की प्लानिंग करने लगती हैं। लेकिन कभी कभी उस प्लानिंग के दौरान महिलाएं कुछ ऐसे चीजों का सेवन करती हैं। जिससे उन्हें गर्भधारण करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के सेवन के बारे में जिन चीजों का सेवन महिलाएं ना करें। इससे माँ बनने में समस्या आती हैं तथा महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पाती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की माँ बनना चाहती हैं तो न करें इन 4 चीजों का सेवन।  

ट्रांस फैट का सेवन, मेडिकल साइंस के अनुसार अगर कोई महिला माँ बनना चाहती हैं तथा इनकी प्लानिंग कर रही हैं तो महिलाएं पॉपकार्न, चिप्स तथा माइक्रवेव में फ्राई किये हुए खाना ना खाये। क्यों की इस खाने में ट्रांस फैट पाया जाता हैं। जो शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को अवरोधित कर देता हैं। जिसके कारण महिलाओं में फर्टिलिटी कम हो जाती हैं तथा प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स का निर्माण रूक जाता हैं। जिसके कारण महिलाओं के गर्भाशय में अंडे की गुणवत्ता कमजोर हो जाती हैं और महिलाएं माँ नहीं बन पाती हैं। इसलिए अगर कोई महिला माँ बनाना चाहती हैं तो इन चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं ना करें। 

कॉफी का सेवन, दरअसल कॉफी में कैफीन के साथ साथ टैनिन की मात्रा मौजूद होती हैं जो महिलाओं के ब्लड वैसल्स में सिकुड़न पैदा करती हैं। जिसके कारण महिलाओं के गर्भाशय में रक्त की गतिशीलता ख़राब हो जाती हैं तथा रक्त का संचार सही तरीकों से नहीं हो पाता हैं। जिससे महिलाओं को गर्भाधान करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए अगर कोई महिला माँ बनना चाहती हैं तो कॉफी का सेवन करना छोड़ दे। ये महिलाओं के लिए अच्छा नहीं होता हैं। 

एल्कोहल का सेवन, मेडिकल साइंस के अनुसार एल्कोहल का सेवन ओव्यूलेशन चक्र को प्रभावित करता हैं। जिसके कारण महिलाओं के शरीर में पाए जाने वाले हार्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं तथा गर्भाशय में पाए जाने वाले अंडे की गुणवत्ता भूर्ण निर्माण के लिए उपयुक्त नहीं रहती हैं। जिसके कारण महिलाओं को माँ बनने में समस्या आती हैं और महिलाएं गर्भाधान नहीं कर पाती हैं। इसलिए अगर आप माँ बनना चाहती हैं तो एल्कोहल का सेवन ना करें  .

जंक फ़ूड का सेवन, अगर कोई महिला माँ बनना चाहती हैं तो उसे जंक फ़ूड जैसे, पिज्जा, बर्गर, चोमिंग आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। क्यों की जंक फ़ूड में कई तरह के ऐसे हानिकारक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में पाए जाने वाले  प्रजनन छमता को प्रभावित करता हैं। इससे महिलाओं में गर्भधारण करने की फर्टिलिटी कम जाती हैं और उनके गर्भाशय में पाए जाने वाले अंडे की गुणवत्ता भी ख़राब हो जाती हैं। जिसके कारण महिलाएं माँ बनी बन पाती हैं। इसलिए अगर आप माँ बनने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन चीजों का सेवन भूलकर भी ना करें।     


0 comments:

Post a Comment