शास्त्रों की बात करें तो आज बुध के अस्त हो जानें से ग्रहों की चाल में परिवर्तन हो रहा हैं। यह प्रतिवर्तन कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव डाल रहा हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की आज आपकी राशि में ऐसा क्या हैं जो आपके लिए शुभ साबित हो सकता हैं। साथ हीं साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की ग्रहों का प्रभाव आपकी किस्मत में कैसा संयोग बना रहा हैं। तो आइये जानते हैं 8 जनवरी के राशिफल के बारे मे।
मेष, सिंह और वृश्चिक राशि, शास्त्रों की बात करें तो आज मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता और इनके जीवन में भाग्य वृद्धि हो सकती हैं। ग्रहों के अच्छे संयोग के कारण आज इस राशि के लोग आनंद का अनुभव कर सकते हैं। इतना हीं नहीं आज मेष, सिंह और वृश्चिक राशि की कुंडली में लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। इस राशि के व्यापारियों को आज आर्थिक धन लाभ हो सकता हैं और इन्हे कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता हैं। लेकिन आज इन राशियों के जातक की जिंदगी भागदौड़ से भरी हुयी हो सकती हैं। लाल और नारंगी रंग आज इनके लिए लकी साबित हो सकता हैं।
वृष, कन्या और मकर राशि, नकारात्मक विचारों से आज इनकी जिंदगी प्रभावित हो सकती हैं और इनके कार्यों में बाधा आ सकती हैं। वृष, कन्या और मकर राशि के लोग आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा आज कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। बुध के अस्त होने से पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं और उनका साथ भी मिल सकता हैं। लेकिन आर्थिक मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती हैं। वृष, कन्या और मकर राशि के जातक आप अपने खर्च पर नियंत्रण रखें तथा ईश्वर की आराधना करें। आपके लिए आज का दिन मिला जुला साबित होगा। हरा रंग आज आपके लिए लकी साबित हो सकता हैं।
तुला, मिथुन और कुंभ राशि, बुध के अस्त होने से तुला, मिथुन और कुंभ राशि की कुंडली में ग्रहों की स्थिति अच्छी नजर नहीं आ रही। जिसके कारण परिवार में अनबन की समस्या हो सकती हैं तथा इनका मन अशांत रह सकता हैं। साथ हीं साथ ये लोग आज खुद को भावुक और अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। आज का दिन जैसे जैसे आगे बढ़ता जायेगा। इन राशियों के जीवन में खुशियां भी बढ़ती जाएगी तथा जमीन जायदाद के मामले में इन्हे सफलता प्राप्त होगी और जीवनसाथी के साथ भी संबंध बेहतर होंगे। सफेद रंग आज आपके लिए लकी साबित होगा।
कर्क, धनु और मीन राशि, आज कर्क, धनु और मीन राशि की कुंडली में सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा हैं। जिसके कारण आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए आज का दिन अच्छा हैं। आज इन्हे अपने कार्य में सफलता मिल सकती हैं तथा इन्हे अचानक से धन भी प्राप्त हो सकता हैं। ग्रहों के शुभ संयोग के कारण कर्क, धनु और मीन राशि के लोगों को किसी का वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता हैं तथा दोस्तों की तरफ से कुछ लाभ भी हो सकते हैं। कर्क, धनु और मीन राशि के जातक आज अपने मन में कोई भी गलतफहमी ना पालें और जीवन का आनंद लें आज का दिन आपके लिए अनुकूल हैं। पीला और सिल्वर रंग आज लकी साबित हो सकता हैं।
0 comments:
Post a Comment