बच्चे के लिए अमृत है इन 4 चीजों का सेवन, रोज़ खिलाएं ये चीज

साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में प्रदूषण और गलत खान पान के कारण सबसे ज्यादा असर बच्चे के इम्यून सिस्टम पर पड़ रहा हैं। जिसके कारण आज कल के बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर होते जा रहे हैं तथा उनके शरीर में कई तरह की बीमारियों का भी जन्म हो रहा हैं। लेकिन अगर आप अपने बच्चे को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आज इसी संदर्भ में हम आपको कुछ ऐसे चीजों के सेवन के बारे में बताएंगे। जिसका सेवन बच्चे के लिए अमृत के सम्मान हैं। इससे बच्चे का स्वास्थ अच्छा रहता हैं तथा बच्चे खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की बच्चे के लिए अमृत है इन 4 चीजों का सेवन, रोज खिलाएं ये चीज। 

कैल्शियम युक्त आहार, मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार बच्चे के शरीर को सबसे ज्यादा कैल्शियम की ज़रूरत होती हैं। क्यों की बिना कैल्शियन के बच्चे के शरीर का विकास रूक जाता हैं तथा शरीर में कई तरह की बीमारियों का भी जन्म होने लगता हैं। इसलिए बच्चे को प्रतिदिन कैशियम युक्त आहार का सेवन कराएं ये बच्चे के लिए अमृत के समान होता हैं। आप अपने बच्चे को अंकुरित आनाज, दूध, दलिया खाने को दे सकते हैं। इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती हैं। इससे आपका बच्चा स्वस्थ रहेगा तथा शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहेगा। 

प्रोटीन युक्त आहार, बच्चे के लिए प्रोटीन युक्त आहार का सेवन भी अमृत के समान होता हैं। क्यों की जब बच्चे के शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाती हैं तो उनके यूरिन में पीला पल आ जाता हैं तथा बच्चे खुद को थका थका महसूस करते हैं। साथ हीं साथ शरीर में सुस्ती बनी रहती हैं और शरीर का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। इसलिए आप अपने बच्चे को ऐसे आहार का सेवन कराये जिसमे प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक पायी जाती हैं। आप अपने बच्चे को अंडा, मछली, दलिया का सेवन नियमित रूप से करा सकते हैं। इससे बच्चे के शरीर में रोग प्रतिरोधक छमता मजबूत हो जाता हैं तथा बच्चे खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करता हैं। 

आयरन युक्त आहार, इस आहार का सेवन आज कल के बच्चे के लिए सबसे जरुरी माना जाता हैं। क्यों की जिस बच्चे में आयरन की कमी हो जाती हैं। उन बच्चे का मानसिक विकास रूक जाता हैं तथा वो बच्चे मानसिक रूप से कमजोर होने लगता हैं। इसलिए बच्चे को प्रतिदिन आयरन युक्त आहार का सेवन कराना चाहिए ताकि उनके दिमाग का विकास ठीक तरीकों से हो सके और उनका शरीर भी स्वस्थ और सेहतमंद रह सके। आप अपने बच्चे को प्रतिदिन चुकंदर, अनार और सेब खाने को दे सकते हैं। इसमें आयरन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो बच्चे के लिए अमृत के समान होती हैं। 

हरी सब्जियों का सेवन, मेडिकल साइंस के अनुसार हरी सब्जियों का सेवन बच्चे के लिए अमृत के सेवन जैसा होता हैं। क्यों की हरी सब्जियों में आयरन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन, फोलिक एसिड की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। जो बच्चे के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता हैं। इससे बच्चे में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं तथा उनकी शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे तरीकों से होता हैं। इसलिए आप अपने बच्चे को प्रतिदिन हरी पत्तेदार सब्जियां खाने को दे सकते हैं। इससे आपके बच्चे का दिमाग भी तेज़ होगा और आपका बच्चा खुद को सेहतमंद महसूस करेगा।  


0 comments:

Post a Comment