इन 4 बीमारियों के शिकार हो जाते हैं नशा करने वाले लोग

हेल्थ न्यूज़: नशा करना इंसान के स्वास्थ के लिए हानिकारक होता हैं। जो लोग ज़रूरत से ज्यादा नशा करते हैं उनके शरीर में धीरे धीरे कई तरह के बीमारियों का जन्म होने लगता हैं और ये लोग शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार हो जाते हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में जो बीमारी नशा करने वाले लोगों के शरीर में होने के चांस सबसे ज्यादा होता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की इन 4 बीमारियों के शिकार हो जाते हैं नशा करने वाले लोग।
हार्ट की बीमारी, वैसे लोग जो ज़रूरत से ज्यादा सिगरेट का नशा करते हैं। उनके शरीर में हार्ट की बीमारी होने का खतरा सबसे ज्यादा होता हैं। क्यों की सिगरेट का नशा करने के बाद इसका धुआँ हार्ट को ब्लॉक कर देता हैं और इनके कार्य प्रणाली को प्रभावित करता हैं। जिससे इंसान के सिने में धीरे धीरे दर्द और जलन की समस्या उत्पन होने लगती हैं और इंसान हार्ट संबंधित बीमारियों का शिकार हो जाता हैं। इसलिए सिगरेट का नशा भूलकर भी ना करें। ये आपके स्वास्थ के साथ साथ आपके आने वाले भविष्य के लिए भी अच्छा रहेगा।
किडनी की बीमारी, ज्यादा शराब का नशा करने से किडनी की कार्य प्रणाली प्रभावित होती हैं और धीरे धीरे किडनी शरीर में पाए जाने वाले प्रोटीन को फिल्ट्राईज नहीं कर पाता हैं और इंसान की किडनी फेल हो जाती हैं। इसलिए लोगों को शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे इंसान का स्वास्थ ख़राब होता हैं और उन्हें कई बार बड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं। जिससे इंसान के सेहत के साथ साथ उसकी आर्थिक स्थिति भी ख़राब हो जाती हैं। इसलिए हर इंसान को इसका ख्याल रखना चाहिए और शराब का सेवन करने से बचना चाहिए।
स्ट्रेस की बीमारी, नशा करने वाले लोगों के दिमाग में धीरे धीरे स्ट्रेस की बीमारी होने लगती हैं। इससे इंसान के मन में चिड़चिड़ापण और गुस्सा बढ़ जाता हैं। साथ ही साथ दिमाग में पाए जाने वाले न्यूरोट्रांसमीटर कमजोर हो जाते हैं। जिससे इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ होने लगता हैं। साथ ही साथ उसके दिमाग में सोचने समझने की छमता में भी कमी आती हैं। जिससे इंसान मानसिक बीमारी का शिकार हो जाता हैं। इसलिए किसी भी प्रकार के नशा इंसान के शरीर के लिए हानिकारक माना जाता हैं।
रक्तचाप की बीमारी, दरअसल नशा करने से इंसान के शरीर में कार्य करने वाले सभी ग्लैंड प्रभावित होते हैं और इससे शरीर में रक्त की गतिशीलता भी अनियंत्रित हो जाती हैं। जिसके कारण इंसान रक्तचाप की बीमारी का शिकार हो जाता हैं। इस बीमारी के कारण इंसान का ब्लड प्रेशर नियंत्रित नहीं रहता हैं। जिसके कारण इंसान को कई तरह के समस्या का सामना करना पड़ता हैं। रक्तचाप की समस्या इंसान के लिए घातक साबित होता हैं। इसलिए हर इंसान की किसी भी प्रकार का नशा नहीं करनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment