बिहार में स्पोर्ट्स कोटा से 106 पदों पर निकली बहाली

न्यूज डेस्क: बिहार में सरकारी नौकरी करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए स्पोर्ट्स कोटा से वैकेंसी निकली हैं। यह वैकेंसी बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के खाली पड़े पदों को भरने के लिए निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के द्वारा बिहार में स्पोर्ट्स कोटा से सिपाही और दारोगा के 106 पदों पर भर्ती की जाएगी। सिपाही के लिए योग्यता 12वीं पास, जबकि दरोगा के लिए योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होनी चाहिए।

खबर के अनुसार सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आप ऑनलाइन के द्वारा फटाफट आवेदन को पूरा करें। 

वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों को 21780 रुपये प्रतिमाह से 69,100 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 700 रुपये जमा करना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग को शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी। 

आवेदन प्रक्रिया : विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट http://awww.biharpolice.bih.nic.in/ पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

नौकरी का स्थान : पटना, गया, दरभंगा , समस्तीपुर, नालंदा सहित राज्य के सभी जिलों में।

0 comments:

Post a Comment