बिहार के 19 पंचायतों में शिक्षक नियोजन होगा रद्द

न्यूज डेस्क: बिहार के जमुई जिले से एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जमुई जिले के 16 पंचायतों में हुए छठे चरण का शिक्षक नियोजन  रद्द किया जा सकता हैं। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं। बहुत जल्द इसपर कोई फैसला लिया जा सकता हैं।

खबर के अनुसार जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्राथमिक शिक्षा निदेशक से आग्रह किया है कि चकाई प्रखंड की सभी 19 पंचायत नियोजन इकाइयों की काउंसेलिंग व चयन प्रक्रिया को रद्द किया जाये। इस सन्दर्भ में बहुत जल्द फैसला हो सकता हैं।

चकाई प्रखंड की सभी 19 पंचायत नियोजन इकाइयों से धांधली की खबर आ रही थी। साथ ही साथ इस नियोजन इकाईयों पर बहुत से ऐसे लोगों का चयन किया गया हैं जो बिहार से बाहर के लोग हैं। इसलिए नियोजन को रद्द किया जा सकता हैं।

बता दें की जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्राथमिक शिक्षा निदेशक से समूची नियोजन प्रक्रिया को खारिज करते हुए नये सिरे से नियोजन कराने का आग्रह किया है। जैसे ही प्राथमिक शिक्षा निदेशक आदेश देगा। इसके बाद नियोजन को रद्द कर दिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment