पटना में 30 सितंबर से बंद होगा डीजल ऑटो का परिचालन

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पटना में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी चल रही हैं। इसको लेकर कई तरह के नियम कानून भी बनाये जा रहे हैं।

खबर के अनुसार बिहार में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए 30 सितंबर से पटना की सड़कों पर ऑटो का परिचालन बंद कर दिया जायेगा। इसको लेकर बिहार परिवहन विभाग ने दिशा निर्देश भी जारी कर दिया हैं। जिसका पालन सभी को करना होगा।

हालांकि परिवहन विभाग के आदेश के बावजूद पटना में अब तक  एक भी डीजल ऑटो का CNG में कन्वर्जन नहीं हुआ हैं। ऐसे में सरकार इसपर क्या फैसला लेगी ये देखने वाली बात हैं। क्यों की इसकी समय सीमा के समाप्त होने में लगभग दो महीने ही बचे हैं।

इस सन्दर्भ में ऑटो चालकों का कहना है की डीजल ऑटो के सीएनजी कन्वर्जन में 70 हजार रुपये का खर्च पड़ता है। ऐसे में ऑटो चालक इसके लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। साथ ही साथ सरकार के द्वारा काम के बाद अनुदान भी समय पर नहीं मिलता हैं।

0 comments:

Post a Comment