बिहार में आज से चलेगी ये 6 पैसेंजर ट्रेने, टाइमटेबल जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे आज से छह ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रही हैं। यात्रीगण अपनी सुविधा के अनुसार प्रतिदिन इन ट्रेनों से सफर कर सकते हैं। कोरोना के कारण इन ट्रेनों का परिचालन बंद किया गया था।

बता दें की बिहार में जैसे-जैसे कोरोना का कहर खत्म होता जा रहा हैं। वैसे-वैसे रेलवे कई ट्रेनों का परिचालन भी शुरू कर रहा हैं। आज से पटना, दानापुर, आरा, सासाराम के लिए पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया हैं। आप टिकट लेकर यात्रा करें।

बिहार में आज से चलेगी ये 6 पैसेंजर ट्रेने, टाइमटेबल जारी। 

गाड़ी संख्या 03218: दानापुर-बरौनी मेमू पैसेंजर स्पेशल 26 जुलाई से प्रतिदिन दानापुर से 17.55 बजे खुलकर सभी स्टेशनों पर रुकते हुए 23.10 बजे बरौनी पहुंचेगी।  

गाड़ी संख्या 03217: बरौनी-दानापुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 27 जुलाई से प्रतिदिन बरौनी से 05.00 बजे खुलकर 09.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 03283: बरौनी-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 26 जुलाई से प्रतिदिन बरौनी जंक्शन से 14.55 बजे खुलकर सभी स्टेशनों पर रुकते हुए 19.20 बजे पटना पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 03284: पटना-बरौनी मेमू पैसेंजर स्पेशल 26 जुलाई से प्रतिदिन पटना से 08.40 बजे खुलकर सभी स्टेशनों पर रुकते हुए 13.25 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 03672: सासाराम-आरा डेमू स्पेशल दिनांक 26 जुलाई से अगले आदेश तक रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष सभी दिन सासाराम से 11.15 बजे खुलकर 14.20 बजे आरा पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 03673: आरा-सासाराम डेमू पैसेंजर स्पेशल 26 जुलाई से अगले आदेश तक रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष सभी दिन आरा से 15.05 बजे खुलकर 18.25 बजे सासाराम पहुंचेगी। 

0 comments:

Post a Comment