खबर के अनुसार बिहार बोर्ड ने पहले 9 से 15 जुलाई और फिर इसके बाद 16 से 25 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने का मौका दिया था। लेकिन अभी तक बहुत से छात्रों ने रजिस्ट्रेशन नहीं किया हैं। इसी को देखते हुए रजिस्ट्रेशन तिथि को एक अगस्त तक बढ़ाया गया हैं।
बता दें की स्टूडेंट्स अब विलंब शुल्क के साथ एक अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।
इंटर के लिए आवेदन शुल्क : नियमित कोटि के स्टूडेंट्स के लिए शुल्क 470 रुपये तथा स्वतंत्र कोटि के स्टूडेंट्स को 870 रुपये शुल्क देना होगा।
मैट्रिक के लिए आवेदन शुल्क : विलंब शुल्क के साथ नियमित स्टूडेंट्स को 320 व स्वतंत्र कोटि के स्टूडेंट्स को 420 रुपये देना होगा

0 comments:
Post a Comment