बिहार-झारखंड में सभी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन होगा शुरू

न्यूज डेस्क: बिहार-झारखंड में पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार-झारखंड में सभी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बहुत जल्द शुरू किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं।

खबर के अनुसार मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा हैं की बहुत जल्द बिहार और झारखंड में सभी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे की ओर से तैयारी भी शुरू कर दी गई हैं।

उन्होंने कहा हैं की 86 और ट्रेनों को फिर से चलाने के लिए रेलवे बोर्ड से अनुमति मांगी गई है। जैसे ही रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलेगी। इसके बाद इन ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा। वहीं 30 जोड़ी लोकल ट्रेनों का परिचालन एक ही दिन शुरू करने की तैयारी चल रही हैं।

दरअसल लोकल ट्रेन ना चलने से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं तथा दैनिक यात्री प्रतिदिन लोकल ट्रेन चलाने को लेकर दबाव बना रहें हैं। साथ ही साथ पैसेंजर ट्रेन चलाने की लगातार मांग कर रहे हैं। पटना-आरा रूट पर यात्री मेमू ट्रेन को रोक कर रेल यातायात बाधित भी कर रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment