प्रयागराज से नागपुर, इंदौर, पटना की सीधी उड़ान, जानें शेड्यूल

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से नागपुर, इंदौर, पटना सहित कई शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होने जा रही हैं। इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं। बहुत जल्द प्रयागराज एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए विमान सेवा शुरू हो जायेगा।

नागपुर, इंदौर, पटना और लखनऊ शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने के लिए विमानन कंपनियों ने केंद्र और प्रदेश के उड्डयन मंत्रालय से संपर्क साधा है। जैसे ही उड्डयन मंत्रालय की ओर से अनुमति मिलेगी। इसके बाद विमान का संचालन शुरू हो जायेगा।

वहीं प्रयागराज से अहमदाबाद, जयपुर और चेन्नई के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करने के लिए स्पाइस जेट एवं अन्य विमानन कंपनियों की ओर से सर्वे किया जा रहा हैं। इस सन्दर्भ में बहुत जल्द कोई सूचना भी जारी किया जा सकता हैं।

बता दें की प्रयागराज से नागपुर, इंदौर, पटना और लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू होने से लोगों को काफी फायदा होगा। लोग कम समय में इन शहरों के लिए यात्रा कर सकेंगे। वर्तमान में इन शहरों के लिए सिर्फ ट्रेन का परिचालन हो रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment