पूर्णिया, पटना, नालंदा में खसरा-खतौनी नकल ऑनलाइन देखें

न्यूज डेस्क: पूर्णिया, पटना, नालंदा, भागलपुर, दरभंगा सहित किसी भी जिले में रहने वाले लोगों को खसरा-खतौनी नकल देखने में अब कोई परेशानी नहीं होगी। क्यों की बिहार सरकार के राजस्व विभाग ने इसकी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दी हैं।

खबर के अनुसार बिहारवासी अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर जमीन का खसरा-खतैनी, नकल ऑनलाइन के द्वारा देख सकते हैं। साथ ही साथ बिना किसी शुल्क के इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

पूर्णिया, पटना, नालंदा में खसरा-खतौनी नकल ऑनलाइन देखें।

1 .पूर्णिया, पटना, नालंदा में खसरा-खतौनी नकल देखने के लिए http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर विजिट करें।

2 .अब आपको अपने जिले का चयन करने के बाद आपको सर्कल को चुनना होगा। 

3 .अब आपको हल्का नंबर ,मोजा नंबर आदि सभी जानकारी भरनी होगी। 

4 .सभी जानकारी को सही-सही भरने के बाद सर्च पर क्लिक करना होगा।

5 .अब आपके सामने जमीन की जानकारी आ जाएगी। अब आप खसरा-खतौनी नकल देख सकते हैं और ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment