खबर के अनुसार 25 अक्टूबर 2021 को बिहार में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 35 थी, जो 30 अक्टूबर 2021 को बढ़कर 47 हो गई। वहीं वर्तमान समय में बिहार के अलग-अलग जिलों में कोरोना के कुल 43 एक्टिव मरीज मौजूद हैं।
आपको बता दें की बीते 10 दिनों में प्रदेश में कोरोना के 63 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया हैं। दीपावली और धनतेरस की खरीदारी करने के लिए बाजार में लोग पहुंच रहे हैं और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो रही है, ऐसे में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं।
बिहार में बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, देखें बीते 10 दिनों के आंकड़ों?
22 अक्टूबर को कोरोना के 6 नए मरीज मिले।
23 अक्टूबर को कोरोना के 9 नए मरीज मिले।
24 अक्टूबर को कोरोना के 4 नए मरीज मिले।
25 अक्टूबर को कोरोना के 2 नए मरीज मिले।
26 अक्टूबर को कोरोना के 8 नए मरीज मिले।
27 अक्टूबर को कोरोना के 5 नए मरीज मिले।
28 अक्टूबर को कोरोना के 6 नए मरीज मिले।
29 अक्टूबर को कोरोना के 6 नए मरीज मिले।
30 अक्टूबर को कोरोना के 5 नए मरीज मिले।
31 अक्टूबर को कोरोना के 8 नए मरीज मिले।
1 नवंबर को कोरोना के 4 नए मरीज मिले।
0 comments:
Post a Comment