दिल्ली, गुरुग्राम नोएडा में फ्लैट बुक करते समय बिल्‍डर्स से पूछ लें ये 5 बातें

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में दिल्ली, गुरुग्राम नोएडा में फ्लैट की बुकिंग तेजी के साथ हो रही हैं। इस दौरान बहुत से लोग धोखाधड़ी का भी शिकार हो रहें हैं। इसलिए अगर आप इन शहरों में फ्लैट की बुकिंग कर रहे हैं तो आपको बिल्‍डर्स से पांच बातें पूछनी चाहिए। ताकि आपको भविष्य में किसी भी प्रकार के परेशानी का सामना करना ना पड़ें।

दिल्ली, गुरुग्राम नोएडा में फ्लैट बुक करते समय बिल्‍डर्स से पूछ लें ये 5 बातें?

1 .इन शहरों में कई बार बिल्डर्स झूठ बोलकर फ्लैट को बेच देते हैं। इसलिए बिल्डर के प्रोजेक्ट में कितने टावर हैं, कितने फ्लैट और कितने मंजिल को मंजूरी मिली है यह बात वहां के एथोरिटी की ओर से अप्रूव्ड लेआउट मैप को आप जरूर देखें।

2 .कई बार कुछ स्थानीय नियमों के कारण कई फ्लैट विवाद में रहते हैं। ऐसे फ्लैट पर बैंक भी लोन नहीं देती हैं। इसलिए आप बिल्डर्स से इस बात को कंफर्म कर लें। अगर बिल्डर जानकारी ना दें तो किसी वकील से सलाह लें। 

3 .फ्लैट लेने से पहले आप जमीन की लोकेशन आवश्य देखें। आप पता करें की आपके फ्लैट से हॉस्पिटल की दूरी, स्कूल, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड की दुरी कितनी हैं। 

4 .बिल्‍डर बुकिंग के वक्‍त सिर्फ अमाउंट और किश्‍तों की जानकारी देता है। लेकिन बाद में कई तरह के चार्ज जैसे की पार्किंग चार्ज, सोसाइटी चार्ज, पावर आदि लगाए जाते हैं। इसलिए बिल्डर्स से यह बात आवश्य पूछे। 

5 .कई बार फ्लैट की बुकिंग करने के बाद सीमेंट, सरिया आदि कच्चे माल के दाम बढ़ने पर डेवलपर ग्राहकों के लिए फ्लैट की कीमत को बढ़ा देते हैं। इसलिए आप बुकिंग से पहले बिल्डर्स से इसकी जानकारी आवश्य लें।

0 comments:

Post a Comment