न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रायपुर, बिलासपुर, बस्तर सहित सभी जिलों में 975 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। यह वैकेंसी छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। बता दें की इसकी आवेदन तिथि को बढ़ाकर 11 नवंबर तक किया गया हैं।
पदों का विवरण : छत्तीसगढ़ पुलिस ने सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर के 975 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होनी चाहिए।
आयु सीमा : छत्तीसगढ़ पुलिस के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष एवं अधिक से अधिक 34 वर्ष होना चाहिए।
आवेदन शुल्क : अनारक्षित के लिए आयु सीमा 400 /- रुपये, अनु. जाती के लिए 200 /- रुपये और अनु. जन. जाती के लिए 200 /- रुपये निर्धारित हैं।
आवेदन की तिथि : आपको बता दें की इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा 11 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://cgpolice.gov.in/ पर जा कर नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें।
वेतनमान : 35400 रुपये प्रतिमाह।
नौकरी का स्थान : रायपुर, बिलासपुर, बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिले।
0 comments:
Post a Comment