मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पहाड़ों पर हो रही वर्फबारी का असर बिहार में दिखाई देने लगा हैं। राज्य के जिलों में पश्चिमी हवाओं भी धीरे-धीरे चल रही हैं। जिससे तापमान में लगातार गिरावट देखि जा रही हैं। छठ से पहले बिहार में ठंड गिरना शुरू हो जायेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को उत्तर बिहार में कुछ जगहों पर आंशिक कोहरा छाये रह सकते हैं। साथ ही साथ तापमान में भी गिरावट हो सकती हैं। बहुत जल्द बिहार के सभी जिलों में अच्छी ठंड गिरना शुरू हो जायेगा। इसलिए लोग ठंड की तैयारी कर लें।
आपको बता दें की पटना का न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री नीचे आने की वजह से ठंड में आंशिक बढ़ोतरी हुई है। जबकि गया जिला बिहार में सबसे ठंडा जिला रहा हैं। पिछले 24 घंटे में इस जिले में सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया हैं।
0 comments:
Post a Comment