कुशीनगर से दिल्ली, कोलकाता, मुंबई की सीधी फ्लाइट, जानें किराया

न्यूज डेस्क : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कुशीनगर से दिल्ली, कोलकाता, मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट का संचालन शुरू होने वाला हैं। स्पाइसजेट एयरलाइन्स ने यात्रियों के लिए टिकटों की बुकिंग चालु कर दी हैं।

खबर के अनुसार कुशीनगर से दिल्ली की उड़ान 26 नवंबर से शुरू होने जा रही है। जबकि कुशाीनगर से कोलकाता के लिए 17 दिसंबर से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। वहीं 18 दिसंबर से ही कुशाीनगर से मुंबई के लिए उड़ाने शुरू हो जाएंगी। 

यात्रीगण यदि आप कुशीनगर से दिल्ली, कोलकाता या मुंबई जाना चाहते हैं तो आप स्पाइसजेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं। स्पाइसजेट ने इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिया हैं। 

कुशीनगर से दिल्ली, कोलकाता, मुंबई की सीधी फ्लाइट, जानें किराया?

कुशीनगर से दिल्ली का शुरूआती किराया : 3662 रुपये। 

कुशीनगर से मुंबई का शुरूआती किराया : 5948 रुपया। 

कुशीनगर से कोलकाता का शुरूआती किराया ; 5056 रुपया। 

0 comments:

Post a Comment