भोपाल से पुणे और रायपुर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू, जानें किराया

न्यूज डेस्क: फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों के लिए भोपाल से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल से पुणे और रायपुर के लिए विमान सेवा आज से शुरू कर दी गई हैं। यात्रीगण अपनी सुविधा के अनुसार इस रूट पर विमान सेवा का आनंद उठा सकते हैं। 

खबर के अनुसार भोपाल से पुणे के लिए एयर इंडिया ने विमान सेवा शुरू की हैं। जबकि भोपाल से रायपुर के लिए इंडिगो एयरलाइन्स ने विमान सेवा शुरू की हैं। यात्रीगण इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर फ्लाइट का टिकट बुक कर सकते हैं।

फ्लाइट की टाइमिंग : भोपाल-पुणे फ्लाइट सुबह 10:45 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:05 बजे पहुंचेगी। यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित की जाएगी। 

भोपाल-रायपुर फ्लाइट सुबह 10:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 12 बजे पहुंचेगी। यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। 

फ्लाइट का किराया : 

भोपाल से पुणे का विमान किराया : 5109 रुपया, समय 1 घंटा 20 मिनट। 

भोपाल से रायपुर का विमान किराया : 4269 रुपया, समय 1 घंटा 45 मिनट।

0 comments:

Post a Comment