पटना, पूर्णिया समेत सभी 38 जिलों के लोग ऐसे निकालें जमीन का नया रसीद

न्यूज डेस्क: पटना, पूर्णिया समेत सभी 38 जिलों के लोग अब ऑनलाइन के द्वारा जमीन का नया रसीद निकाल सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार ने लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए जमीन रसीद निकालने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं।

खबर के अनुसार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार ने जमीन का रसीद ऑनलाइन काटने और भू लगान ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया को वेबसाइट पोर्टल पर उपलब्ध कराया हैं। इससे ग्रामीण इलाकों के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा हैं।

ग्रामीण इलाकों के लोगों को लगान रसीद के लिए किसी कार्यालय के चक्कर लगाने नहीं पड़ रहे हैं। लोग ऑनलाइन के द्वारा लगान का पैसा जमा करके नया रसीद डाउनलोड कर रहे हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।

पटना, पूर्णिया समेत सभी 38 जिलों के लोग ऐसे निकालें जमीन का नया रसीद?

स्टेप-1. बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जाये। 

स्टेप-2. इसके बाद Online Lagan विकल्प को सेलेक्ट करें। 

स्टेप-3. इसके बाद ऑनलाइन भुगतान करें विकल्प को चुनें। 

स्टेप-4. अब आप लगान विवरण भरकर खोजें। 

स्टेप-5. इसके बाद जमीन रैयत का नाम देखें। 

स्टेप-6. अब आप ऑनलाइन लगान रसीद काटे। 

स्टेप-7. पेमेंट मोड एवं बैंक सेलेक्ट करें लगान जमा करें। 

स्टेप-8. इसके बाद लगान रसीद प्रिंट या डाउनलोड करें। 

0 comments:

Post a Comment