दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे समेत 7 रूट पर दौड़ेंगी बुलेट ट्रेनें

न्यूज डेस्क: केंद्र की मोदी सरकार देशभर में बुलेट ट्रेन का जाल बिछानें जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे समेत 7 रूट पर बुलेट ट्रेनें चलाने की तैयारी की जा रही हैं। इसके लिए सर्वे का काम किया जा रहा हैं। 

खबर के अनुसार देश के सात रूट पर बुलेट ट्रेन चलाने के लिए रेलवे और भारतीय राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) मिलकर जमीन अधिग्रहण का काम शुरू करेंगे। बहुत जल्द जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी।

आपको बता दें की  रेलवे बोर्ड ने एनएचएआई को पत्र लिखकर इन सात हाईस्पीड कॉरिडोर को लेकर विस्तृत विवरण दिया है। इसके लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जा रही हैं ताकि जल्द से जल्द जमीन अधिग्रहण के काम को पूरा किया जा सकें। 

दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे समेत 7 रूट पर दौड़ेंगी बुलेट ट्रेनें?

मुंबई से नागपुर बुलेट ट्रेन वाया नासिक चलेगी।

मुंबई से हैदराबाद बुलेट ट्रेन वाया पुणे चलेगी।

चेन्नई से मैसूर बुलेट ट्रेन वाया बंगलूरू चलेगी।

वाराणसी से हावड़ा बुलेट ट्रेन वाया पटना चलेगी। 

दिल्ली से अहमदाबाद बुलेट ट्रेन वाया जयपुर और उदयपुर चलेगी।

दिल्ली से वाराणसी बुटेल ट्रेन वाया नोएडा, आगरा और लखनऊ चलेगी। 

दिल्ली से अमृतसर बुलेट ट्रेन वाया चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर चलेगी।

0 comments:

Post a Comment