मंत्री ने कहा है की रांची, पूर्वी सिंहभूमि, बोकारो, चित्रा, देवघर, सरायकेला और सिमडेगा में 9वीं से ऊपर के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। जबकि झारखण्ड के अन्य 17 जिलों में पहली से 12वीं तक के छात्रों के स्कूल खोले जाएंगे। एक फरवरी से इनका ऑफलाइन क्लास शुरू किया जायेगा।
बता दें की शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शनिवार को आपदा प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कोरोना की स्थिति पर चर्चा किया गया। साथ ही साथ राज्य में स्कूल खोलने की मंजूरी भी दी गई।
अधिकारियों की इस बैठक के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा की अभी राज्य के 17 जिलों में ही पहली से 12वीं तक के छात्रों की कक्षाएं शुरू की जाएगी। जबकि अन्य जिलों में कोरोना की स्थिति को देखते हुए 9वीं से ऊपर के छात्रों को स्कूल बुलाया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment