पटना, नालंदा समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना, नालंदा समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया हैं। साथ ही साथ लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्‍थान पर रहने की सलाह दी गई है।

खबर के अनुसार गुरुवार को पटना समेत प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व एवं उत्तर-पूर्व के कई जिलों में बारिश के साथ साथ गरज, वज्रपात होने की संभावना हैं। इन जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। 

वहीं 25 फरवरी को बिहार के दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की पूरी सम्भावना हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हैं तथा लोगों को सावधान रहने के लिए कहा हैं। 

आपको बता दें की बिहार में एकबार फिर से मौसम में बदलाव होने वाला हैं। पूर्वी हवा चलने से बारिश होने की सम्भावना हैं। हालांकि बारिश के बाद से प्रदेश के तापमान में वृद्धि होगी और धीरे-धीरे ठंड का असर भी खत्म हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment