पटना, बक्सर, कटिहार समेत कई जिलों में हेलीकॉप्टर से होगी शराब की तलाशी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार बिहार में शराब माफियों को पकड़ने के लिए अब हेलीकॉप्टर का सहारा लेने जा रही हैं। इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी गई हैं।

खबर के अनुसार शराब टोही हेलीकॉप्टर बक्सर से लेकर कटिहार तक गंगा की धारा के ऊपर मंडराएगा और शराब माफियों के ठिकानों को पहचान कर उसे नेस्तनाबूद करेगा। इतना ही नहीं सरकार हेलीकॉप्टर के साथ साथ शराब को पकड़ने के लिए ड्रोन का भी सहारा लेगी।

आपको बता दें गंगा नदी के इलाकों में हेलीकॉप्टर प्रतिदिन उड़ान भरेगी और शराब माफियों पर नजर रखेगी। हेलीकॉप्टर दिन में छह से सात घंटे तक लगातार ऑपरेशन करेगी। इसमें एक इंजीनियर, उत्पाद विभाग की टीम और डिटेक्शन एक्सपर्ट बैठकर वीडियो मॉनिटरिंग करेंगे।

जानकारों की मानें तो बिहार में शराब माफियों का अड्डा गंगा नदी के आस-पास के इलाकों में सबसे ज्यादा हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नीतीश सरकार हेलीकॉप्टर के द्वारा विशेष अभियान चलाएगी और शराब माफियों को खत्म करेगी।

0 comments:

Post a Comment