खबर के अनुसार झारखण्ड के किसी भी जिले में रहने वाले लोग बिना किसी ऑफिस या कार्यालय गए हुए ऑनलाइन के द्वारा जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र के लिए अप्लाई कर सकते और ये सभी प्रमाणपत्र आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
रांची, टाटा, धनबाद, बोकारो के लोग घर बैठे बनाये जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र।
1 .जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र के लिए आप सबसे पहले वेबसाइट http://jharsewa.jharkhand.gov.in/ को गूगल में सर्च करें।
2 .इसके बाद आपको Register Yourself पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
3 .रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको ईमेल आईडी पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
4 .इसके बाद apply for services पर क्लिक करे।
5 .फिर ड्राप डाउन मेन्यू में View all available services पर क्लिक करें।
6 .इसके बाद जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र जो भी बनाना हैं उसपर क्लिक करें।
7 .अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा उस फॉर्म में अपनी सभी जानकारी सही-सही भरकर सब्मिट करें।
8 .आपके मोबाइल नंबर पर आवेदन पूरा होने का एप्लीकेशन नंबर आ जायेगा। आप उस एप्लीकेशन नंबर से इसे ट्रैक भी कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment