खबर के अनुसार झारखंड के सभी हाईस्कूल में शिक्षक के पदों पर भर्ती को लेकर कैबिनेट से नियुक्ति नियमावली में संशोधन की स्वीकृति मिलने के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने संशोधित नियमावली की अधिसूचना जारी कर दी हैं।
रांची, धनबाद, बोकारो समेत झारखंड में शिक्षक बनने के लिए नया नियम जारी?
1 .नए नियमानुसार अब नियुक्ति से संबंधित विषय में अभ्यर्थियों के लिए स्नातक के सभी तीन वर्ष की पढ़ाई अनिवार्य होगा।
2 .वर्ष 2009 के पूर्व बीएड सफल अभ्यर्थियों के लिए स्नातक में 45 प्रतिशत अथवा स्नातकोत्तर में संबंधित विषय में 45 फीसदी अंक अनिवार्य होगा।
3 .वर्ष 2009 के बाद बीएड सफल अभ्यर्थियों के लिए स्नातक में 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य होगा। वहीं स्नातक में 50 फीसदी अंक नहीं होने की स्थिति में स्नातकोत्तर में 50 फीसदी अंक अनिवार्य होगा।
4 .हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी काे झारखंड से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा पास होना अनिवार्य होगा।
0 comments:
Post a Comment