यूपी में सरसों तेल के दाम हुए धड़ाम, जानें लखनऊ, मेरठ, आगरा समेत प्रदेशभर का रेट?

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के तेल बाजारों में सरसों तेल के दाम एकबार फिर कम हुए हैं। आज यूपी में सरसों का तेल 43 रुपये टूटने के बाद 157 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा गया हैं जो की एक बड़ी गिरावट हैं।

खबर के अनुसार यूपी के अलग-अलग बाजारों में दिसंबर 2021 में सरसों तेल 200 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया था। लेकिन अब इसके दामों में लगातार गिरावट आ रही हैं जो राज्य में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छा संकेत हैं। 

जानकारों की मानें तो सरकार के कई बड़े फैसलों की वजह से सरसों तेल के दामों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही हैं। वहीं बाजारों में सरसों की नई फसल आने शुरू हो गए हैं। जिससे खुदरा बाजार में भी सरसों तेल के दाम कम हो रहे हैं। 

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के गोंडा में आज यानी 23 फरवरी को  सरसों के तेल रेट 171.50 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं जो पूरे राज्य में सबसे ज्यादा हैं। गोडा में सरसों का 163 से 175 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा हैं। जबकि अन्य शहरों में इसके रेट अलग-अलग हैं।

यूपी में सरसों तेल के दाम हुए धड़ाम, जानें लखनऊ, मेरठ, आगरा समेत प्रदेशभर का रेट?

मैनपुरी जिले में सरसों के तेल के भाव 143 रुपये। 

अलीगढ़ में सरसों के तेल के रेट 144 रुपये। 

मुजफ्फरनगर में सरसो तेल का रेट 166 रुपये। 

लखनऊ में सरसो तेल का रेट 163 रुपये। 

शाहजहांपुर में सरसों तेल का भाव 151 रुपये। 

मेरठ में सरसों तेल का भाव 165 रुपये। 

आगरा में सरसों तेल का भाव 166 रुपये। 

गाजियाबाद में सरसों तेल का भाव 168 रुपये। 

0 comments:

Post a Comment