खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखनऊ, उन्नाव, आगरा में सीएनजी और पीएनजी फिर महंगी हुई हैं। 22 दिन के अंदर दूसरी बार इसके रेट में बढ़ोत्तरी की गई हैं। सीएनजी पर तीन रुपए प्रति किलो और घरेलू गैस पीएनजी पर दो रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) का इजाफा हुआ हैं।
आपको बता दें की लखनऊ और उन्नाव में सीएनजी 83.80 रुपये प्रति किलो हो गई है। जबकि आगरा में में सीएनजी अब 84.25 रुपए किलो मिलेगी। वहीं लखनऊ में पीएनजी 47 रुपए एससीएम मिलेगी। आज शाम छह बजे से ये नई दरें लागू हो जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण नेचुरल गैस के खरीद मूल्य में वृद्धि हुई हैं। जिससे सीएनजी-पीएनजी के दामों में इजाफा हुआ है। जानकार बताते हैं की रूस-यूक्रेन का युद्ध ऐसे ही चलता रहा तो इसके दामों में और भी वृद्धि होगी।

0 comments:
Post a Comment