IPL 2022 : लखनऊ ने मुंबई को 36 रनों से हराया, राहुल का शतक

खेल समाचार : आईपीएल क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ सुपर जयंट्स ने रविवार को मुंबई इंडियन्स को 36 रन से शिकस्त दी हैं और पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया हैं।

खबर के अनुसार ये मुंबई इंडियन की लगातार 8वीं हार हैं। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस के टॉप चार में पहुंचने का सपना खत्म हो गया हैं। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ हैं की किसी टीम को लगातार आठ मैच में हार मिली हैं। 

वहीं कल के मैच में केएल राहुल के नाबाद 103 रन की पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से लखनऊ की टीम को जीत मिली हैं। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 168 रन बनाये। जबकि मुंबई की पारी को आठ विकेट पर 132 रन पर रोक दिया। 

आपको बता दें की लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने इस आईपीएल में दो शतक लगाए हैं और ये दोनों शतक इन्होने मुंबई के खिलाफ लगाया हैं। राहुल ने कल 62 गेंद में मुंबई के खिलाफ नाबाद 103 रन बनाये। तो वहीं पिछला शतक 60 गेंद में नाबाद 103 रन था।

0 comments:

Post a Comment