टाइम्स नाउ नवभारत के ओपिनियन पोल के अनुसार गुजरात के साथ साथ हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा दोबारा सत्ता में लौटकर कमाल कर सकती है। हालांकि कई जगहों पर आम आदमी पार्टी के आने से मुकाबला काटे के टक्कर वाला होगा।
सर्वे की बात मानें तो हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 38 से 42 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर ऐसा होता हैं जो हिमाचल में एकबार फिर से कमल खिलता हुआ दिखाई देगा। वहीं सर्वे में कांग्रेस को 25 से 29 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।
वहीं बात आम आदमी पार्टी की करें तो हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को 1 सीट मिल सकती हैं और आम आदमी पार्टी हिमाचल में खाता खोल सकती हैं। हालांकि आम आदमी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल खूब जोर लगा रहे हैं। वहीं अन्य को यहां 1 से 2 सीट पर ही संतोष करना पड़ सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment