10 दिसंबर को भोजपुर और कटिहार में लगेगा रोजगार मेला

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार 10 दिसंबर को बिहार के भोजपुर और कटिहार में रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इस रोजगार मेला में युवाओं को नौकरी प्रदान की जाएगी।

खबर के अनुसार इस रोजगार मेला में 8वीं, 10वीं, स्नातक, BA,B.com, B.SC, आईटीआई, डिप्लोमा पास युवा अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकती हैं। इस मेला में कई बड़ी कंपनियां आएगी जो युवाओं को इंटरव्यू के आधार पर जॉब देगी। 

आपको बता दें की बिहार रोजगार मेला 2022 की योजना में रोजगार पाने के लिए युवाओं की आयु सीमा 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। सबसे बड़ी बात यह है की बेरोजगार युवा अपनी मर्जी मुताबिक किसी भी कंपनी में जॉब करने के लिए स्वतंत्र होंगे। 

ऐसे करें आवेदन : आप NSC की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://www.ncs.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। आवेदन करने के बाद दस्तावेज को डाउनलोड कर लें। इसके बाद रोजगार मेला में तय समय पर उपस्थित हो सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment