समस्तीपुर, सीवान, गोपालगंज सहित बिहार में किसानों को 50% सब्सिडी

न्यूज डेस्क: बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक समस्तीपुर, सीवान, गोपालगंज सहित बिहार में किसानों को गन्ना की पैदावार बढ़ाने के लिए जैव उर्वरक और कार्बनिक खाद की खरीद पर 50% की सब्सिडी मिलेगी। 

खबर के अनुसार किसानों को जैव उर्वरक और कार्बनिक पदार्थों वाली वर्मी कंपोस्ट खाद की खरीद पर 150 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सब्सिडी का लाभ दिया जायेगा। एक किसान अधिकतम 2.5 एकड़ यानी 1 हेक्टेयर जमीन पर सब्सिडी ले सकते हैं। 

आपको बता दें की गन्ना की खेती करने वाले बिहार के हर किसान अधिकतम 3,750 रुपये का अनुदान ले सकता हैं। बिहार गन्ना उद्योग विभाग की ओर से किसानों को अनुदान का लाभ दिया जायेगा। इसके लिए किसानों को आवेदन करना होगा। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में करीब 2.40 लाख हेक्टेयर में गन्ना की खेती होती है। गन्ना के पैदावार को बढ़ाने के लिए सरकार के द्वारा कई तरह के उपाय किये जा रहे हैं। वहीं गन्ना किसानों को जैव उर्वरक और कार्बनिक पदार्थों वाली वर्मी कंपोस्ट खाद पर सब्सिडी भी दिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment