दिल्ली में 12 सीटों पर जीत का अंतर रहा 200 से भी कम

न्यूज डेस्क: दिल्ली MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी का डंका बजा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 250 में से 134 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली MCD में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई हैं। वहीं 15 साल से सत्ता पर काबिज बीजेपी का शासन समाप्त हो गया हैं। 

आपको बता दें की दिल्ली MCD के चुनाव में 12 सीटों पर जीत का अंतर 200 से भी कम रहा हैं। जबकि तीन सीटों पर जीत का अंतर 100 से भी कम रहा हैं। इससे ये अंदाजा लगा सकते हैं की दिल्ली MCD में उम्मीदवारों के बीच जोरदार टक्कर हुई हैं। 

खबर के अनुसार इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 134 वार्डों में जीत हासिल की है। जबकि भारतीय जनता पार्टी को इस चुनाव में 104 सीटों पर जीत मिली हैं। वहीं कांग्रेस को महज 9 सीटें हासिल हुई हैं और 3 सीटें अन्य के खाते में गई हैं।

दिल्ली में 12 सीटों पर जीत का अंतर रहा 200 से भी कम?

मोलरबंद से आप जीती, जीत का अंतर 127

मंडावली से बीजेपी जीती, जीत का अंतर186

नंद नगरी से आप जीती, जीत का अंतर 54

अलीपुर से बीजेपी जीती, जीत का अंतर 91

बुराड़ी से बीजेपी जीती, जीत का अंतर 173

रघुबीर नगर से बीजेपी जीती, जीत का अंतर 146

केशोपुर से बीजेपी जीती, जीत का अंतर 176

देवली से बीजेपी जीती, जीत का अंतर 164

चितरंजन पार्क से आप जीती, जीत का अंतर 41

आदर्श नगर से बीजेपी जीती, जीत का अंतर 187

शकरपुर से बीजेपी जीती, जीत का अंतर 104

अशोक विहार से बीजेपी जीती, जीत का अंतर 156

0 comments:

Post a Comment