बिहार के मुजफ्फरपुर में नौ जगहों पर शराब चेकिंग को लेकर बनेगा चेकपोस्ट

न्यूज डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के  मुजफ्फरपुर में नौ जगहों पर शराब चेकिंग को लेकर चेकपोस्ट बनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। इससे जिले में शराब की सप्लाई नहीं हो पायेगी। 

खबर के अनुसार उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार राय द्वारा जिलाधिकारी को भेजे गये प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने के बाद इस प्रस्ताव को संयुक्त आयुक्त मद्य निषेध पटना को भेजा गया है। जल्द ही मुजफ्फरपुर में नौ जगहों पर चेकपोस्ट बनाया जायेगा। 

आपको बता दें की जिले में शराब तस्करी को रोकने के लिए एक चेक पोस्ट पर एक दरोगा, तीन जमादार, तीन सिपाही और 10 होमगार्ड जवान को तैनात किया जायेगा। ताकि सीमा पर शराब लोड वाहनों की जांच की जा सकें और शराब की तस्करी को रोका जा सकें। 

इन जगहों पर बनेगा चेकपोस्ट। 

पूसा- मुशहरी रोड में महमदा के पास।

रेवा घाट सरैया थाना सारण जिला का सीमा।

रैनी मोड़ सकरा थाना समस्तीपुर जिला का सीमा।

बेनीबाद, गायघाट थाना दरभंगा रोड, दरभंगा जिला का सीमा।

बरजी मोतीपुर थाना मोतिहारी रोड पूर्वी चंपारण जिला का सीमा। 

करचोलिया, सिवाइपट्टी थाना शिवहर रोड शिवहर जिला का सीमा।

जनाढ़, औराई थाना, रुन्नीसैदपुर बॉर्डर- सीतामढ़ी बॉर्डर सीतामढ़ी जिला का सीमा।

नवल चौक साहेबगंज गोपालगंज केसरिया - मोतिहारी रोड गोपालगंज जिला का सीमा। 

फकुली चौक कुढ़नी थाना मुजफ्फरपुर- लालगंज - पटना रोड वैशाली जिला का सीमा।

0 comments:

Post a Comment