दिल्ली में 189 पदों पर निकली भर्तियां, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: दिल्ली में 189 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) के द्वारा क्लर्क, मेडिकल ऑफिसर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ड्राइवर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन समेत 189 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा, एमबीबीएस, फार्मा आदि निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के द्वारा होगा। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 9 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://echs.gov.in

वेतनमान : 16800-75000/- प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : दिल्ली।

0 comments:

Post a Comment