यूपी के झांसी, बरेली, मेरठ समेत इन जिलों में गिरा पारा, बढ़ेगी ठंड

न्यूज डेस्क : उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फवारी का असर अब उत्तर प्रदेश में दिखाई देने लगा हैं। इसके असर से झांसी, बरेली, मेरठ समेत कई जिलों में पारा लगातार गिर रहा हैं।

खबर के अनुसार बुधवार को यूपी के झांसी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हैं। जबकि बरेली में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया हैं। वही मेरठ में 8.8, वाराणसी में 9.7 और लखनऊ में 11.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हैं। 

बता दें की जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हुई बर्फबारी से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कनकनी बढ़ने लगी हैं। साथ ही साथ लोगों को रात में तेज ठंड और ठिठुरन का भी सामना करना पड़ रहा हैं। आने वाले दिनों में यहां कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तापमान में गिरावट आने से उत्तर प्रदेश के कई इलाके में शीतलहर के साथ कुछ हिस्सों में कोहरे का भी असर दिख रहा है। डॉक्टरों ने कड़ाके की ठंड में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहने की सलाह दी हैं।

0 comments:

Post a Comment