खबर के अनुसार बिहार का पहला चर्च पटना सिटी में स्थापित किया गया था। इसे साल 1628 ई. में ईसाई समुदाय के लोगों के द्वारा बनाया गया था। यह चर्च मौजूदा समय में बिहार का सबसे पुराना चर्च हैं। क्रिसमस के मौके पर आप यहां जा सकते हैं।
बता दें की ऐसे तो पटना में कई चर्च मौजूद हैं। लेकिन लोगों को पटना सिटी में मौजूद चर्च सबसे ज्यादा पसंद आता हैं। इस चर्च को पादरी की हवेली के नाम से भी जाना जाता हैं। सबसे बड़ी बात यह है की समाजसेवी मदर टेरेसा भी लगभग तीन माह तक इस चर्च में रही थी।
जानकारों की मानें तो साल 1948 ई. में समाजसेवी मदर टेरेसा ट्रेनिंग के सिलसिले में पटना आई थीं इस दौरान उसने करीब तीन महीने का समय इस चर्च में बितायी थी। 25 दिसंबर यानि की क्रिसमस के मौके पर इस चर्च को सजाया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment