बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में चलेगी शीतलहरी

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नए साल से पहले बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में शीतलहरी चलेगी और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। 

खबर के अनुसार पछुआ हवा के प्रभाव से अलगे दो दिनों के अंदर बिहार के अलग-अलग जिलों में दो से तीन डिग्री तक तापमान में गिरावट आएगी। जिसके कारण बिहार के लोगों को कनकनी के साथ साथ ठिठुरन का भी सामना करना पड़ेगा। 

बता दें की पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार के गया में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबौर में 9.8, बांका में 9.2, पटना ने 11.6, जमुई में 12.2, कटिहार में 14.7, पूर्णिया में 13.5, सीतामढ़ी में 13.6 खगड़िया में 13.3, अररिया में 12.7 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फवारी के असर से उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चल रही हैं। इसका असर बिहार पर भी देखने को मिलेगा। इससे न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। साथ ही साथ कई जिलों में कोहरा भी दिखाई देगा।

0 comments:

Post a Comment