प्रेम विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करेंगे ये दो मंत्र

धर्म डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं। लेकिन कुंडली में ग्रहों की स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण प्रेम विवाह में बाधा आती हैं। जिसके कारण लोग प्रेम विवाह करने से बंचित रह जाते हैं। आज इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे दो ऐसे मंत्र के बारे में जिसके जाप से आप प्रेम विवाह में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

प्रेम विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करेंगे ये दो मंत्र?

 ‘ॐ क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा:’

ऐसे करें मंत्र जाप : अगर आपके प्रेम विवाह में बाधा आ रही हैं तो आप प्रेमी का स्‍मरण करते हुए ‘ॐ क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा:’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे प्रेम विवाह में आ रही बाधाएं दूर होगी और आपको सफलता मिलेगी। 

‘ऊँ लक्ष्मी नारायणाय नमः’

ऐसे करें मंत्र जाप : आपको बता दें की प्रेम विवाह की बाधा को दूर करने के लिए आप ‘ऊँ लक्ष्मी नारायणाय नमः’ मंत्र का रोज़ 108 बार जाप करें। इससे प्रेम विवाह करने में सफलता मिलेगी और अपने लव पार्टनर के साथ प्रेम विवाह कर सकेंगे।

नोट : ये मंत्र मान्यताओं के आधार पर हैं।

0 comments:

Post a Comment