खबर के अनुसार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने इस सन्दर्भ में आदेश जारी किया हैं। जिससे फर्जी शिक्षकों में हड़कंप मच गया हैं। बहुत जल्द जिले में फर्जी शिक्षकों की पहचान कर उनपर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें की अभी तक अपने प्रमाणपत्रों का फोल्डर जमा नहीं किया है उन नियोजन इकाइयों को एक बार अंतिम मौका दिया जायेगा। ताकि फर्जी शिक्षकों की पहचान किया जा सकें। नियोजन के फोल्डर सहित सभी कागजात सौंपने के लिए 10 दिनों का समय मिल सकता हैं।
दरअसल पटना हाई कोर्ट के आदेश के बाद बिहार में फर्जी नियोजित शिक्षकों की तलाश की जा रही हैं। जिसमे कई शिक्षकों पर कार्रवाई भी की गई हैं। फर्जी शिक्षक दोबारा किसी अन्य नियोजन इकाई में तो काम ना करें, इसके लिए विभाग ने इसकी लिस्ट मांगी हैं।

0 comments:
Post a Comment