खबर के अनुसार सूरत यार्ड को उधना-सूरत की तीसरी लाइन से जोडऩे के लिए 56 घंटे का मेगा ब्लॉक किया जा रहा हैं। जिसका असर कई ट्रेनों पर पड़ेगा। इससे कई रूट्स की ट्रेनें कैंसिल रहेगी और कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया जायेगा।
बता दें की मुंबई तरफ जाने वाली 42 तथा मुंबई से सूरत आने वाली 38 ट्रेनें रद्द रहेगी। वहीं सूरत-वडोदरा मेमू ट्रेन 26, 27, 28 अगस्त को संचालित नहीं किया जायेगा। इसलिए आप यात्रा से पहले इन बातों का ध्यान रखें, ताकि आपको परेशानी ना हो।
सूरत-वडोदरा मेमू ट्रेन 26, 27, 28 अगस्त को कैंसिल रहेगी?
ट्रेन नंबर 09079 : सूरत-वडोदरा मेमू स्पेशल ट्रेन 26, 27, 28 अगस्त को कैंसिल कर दिया गया हैं।
ट्रेन नंबर 09156 : वडोदरा-सूरत मेमू स्पेशल 26, 27, 28 अगस्त को कैंसिल रहेगा।
ये ट्रेन भी रहेगी कैंसिल?
ट्रेन नंबर 20955 : सूरत-महुवा सुपरफास्ट 26, 27 अगस्त को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 09180 : सूरत-विरार मेमू स्पेशल 26, 27, 28 अगस्त को कैंसिल रहेगी।

0 comments:
Post a Comment