IVF क्या होता हैं : IVF का मतलब है इन विट्रो फर्टिलाइजेशन। यह एक ऐसी प्रक्रिया हैं, जिसमे दवाओं और शल्य चिकित्सा प्रक्रियाओं के संयोजन का उपयोग करके शुक्राणु से अंडे को निषेचित किया जाता हैं और निषेचित अंडे को महिला के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता हैं। जिससे महिला गर्भवती हो जाती हैं।
डॉक्टर ने बताएं कपल्स को कब करवाना चाहिए IVF?
1 .अगर पुरुष की शुक्राणुओं की संख्या, गुणवत्ता ठीक नहीं हैं तो तो IVF का सुझाव दिया जाता है। इसलिए पुरुष को पहले अपने शुक्राणु की जांच करानी चाहिए।
2 .यदि महिला का फैलोपियन ट्यूब कार्य नहीं कर रहा हैं तो इस स्थिति में IVF का सुझाव दिया जाता हैं। इसलिए महिलाएं इसकी जांच करा लें।
3 .अधिक उम्र या अंडाणु विकार आदि की समस्या के कारण महिला गर्भवती नहीं हो पा रही हैं तो ऐसे में IVF का सुझाव दिया जाता हैं। इसलिए महिला और पुरुष पहले इसकी जांच करा लें। अगर शरीर में कोई दिक्कत न हो तो सामान्य संबंध से गर्भवती होना बेहतर हैं।
0 comments:
Post a Comment